एक्रोपोलिस ने मनाया अपना 11वाँ प्रवेशोत्सव

इन्दौर, 2018− एक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट आॅफ मैनेजमेंट स्टडीज एण्ड रिसर्च (एआईएमएसआर) ने अपना 11वाँ प्रवेश उत्सव आयोजित किया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डाॅ. जयंतीलाल भंडारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, कौशल विकास आज के युग की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अच्छी अंगे्रजी, तकनीकी व व्यवहारिक कौशल अत्यन्त आवश्यक है।

काॅलेज प्रबंधन की ओर से श्रीमती श्रद्धा सोजातिया उपस्थित थी, जिन्होंने परिश्रम व प्रयास के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अतिथि वक्ता के रूप में प्रसिद्ध ट्रेनिंग गुरू श्री टोनी शुक्ला एवं श्री अंबर अरोंदेकर उपस्थित थे। श्री शुक्ला ने अपने अंदर की प्रतिभा को खोजने व अपने मित्रों का चयन करते समय सचेत रहने पर जोर दिया। वहीं श्री अंबर अरोंदेकर ने अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित व भावनात्मक रूप से लक्ष्य से जुड़ने को कहा।
दोनों ही वक्ताओं ने सकारात्मक सोच का महत्व बताया व कहा कि, सकारात्मक सोच असफलता को सफलता में बदलने की क्षमता रखती है।

संस्था के प्राचार्य डाॅ. अशोक झंवर ने विद्यार्थियों को उनके नवीन शैक्षणिक जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होने की शुभकामनायें दी व संस्था के साधनों भरपूर उपयोग कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्था की ओर से पालकों का आभार माना।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. नेहा शर्मा थी, जिन्होंने विद्यार्थियों को समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष श्री एम.के. दुबे व संस्था के विभागध्यक्ष डाॅ. मनीष जैन, डाॅ. मनीष व्यास एवं डाॅ. प्रणोती बेलापुरकर भी उपस्थित थे।

 

Comments are closed.