अदाकारा सीमा आज़मी देखेंगी नए शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?‘ मे

एक एंटी-हीरो की प्रेम कहानी ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?‘
रोमांस के एक अलग, अपारंपरिक और गहरे पहलू को प्रस्तुत करती है

 चर्चित अदाकारा सीमा आज़मी ने  आगामी शो के बारे में बात की l

  स्टार प्लस का चर्चित शो ‘इस प्यार को क्या नाम दूं‘ जो एक समय में युवाओं में काफी लोकप्रिय हुआ था, एक बार फिर नई कहानी और नये किरदारों के साथ टेलीविजन पर वापसी कर रहा है। इसमें टेलीविजन के दिलों की धड़कन बरुण सोबती अद्वय सिंह रायज़ादा और खूबसूरत अभिनेत्री शिवानी तोमर चांदनी नारायण वशिष्ठ की भूमिका निभा रहे हैं। इस शो में चक दे इंडिया फेम की मशहूर अभिनेत्री सीमा आज़मी उर्फ काजल चांदनी की छोटी मौसी के रूप में नजर आयेंगी। इस शो में इस दिग्गज कलाकार को एक महत्वपूर्ण किरदार दिया गया है।

पवित्र शहर इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में मनोरम दृश्य हैं, जो हिन्दुत्व सांस्कृतिक थीम के साथ दर्शकों के लिये एक देखने लायक प्रस्तुति होगा। ‘इस प्यार को क्या नाम दूं‘ सभी चीजों के एक परफेक्ट मिश्रण वाला शो है। इसमें रोमांच, ऐक्शन, रहस्य, रोमांस, बेहतरीन कलाकारों के साथ मधुर संगीत सब कुछ है। अपने रोमांचक ड्रामे के साथ इस शो में ब्लाॅकबस्टर बनने के लिये सारी चीजें हैं। बेहद विविधीकृत किरदारों के साथ यह शो दर्शकों के लिये एक अलग अंदाज में कहानी को प्रस्तुत करने वाला है।

अपने किरदार के बारे में सीमा ने कहा, ‘‘काजल अपने आप से बहुत प्यार करती है। उसका सबसे अच्छा दोस्त आईने में दिखाई देने वाला उसका प्रतिबिंब है। वह उससे अकेले में खूब बातें करती है, ‘वह स्वयं‘ अकेली महिला है जो उसे भलीभांति समझती है। वह सभी का ध्यान पाना चाहती है और चाहती है कि दुनिया उसकी उपस्थिति का सम्मान करे। वह हमेशा कड़ी मेहनत करती है और मजेदार पलों को बढ़ावा देती है।‘‘

इस शो के प्रमुख कलाकारों एवं कहानी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘अद्वय और चांदनी दो बिल्कुल अलग तरह के लोग हैं, जो आम सांचे में नहीं ढल सकते। एंटी-हीरो अद्वय ऐसा व्यक्ति है जो पूरी तरह अपने दिल की सुनता है, इसके बावजूद वो चीजों को बहुत तौलता है। वहीं चांदनी पारंपरिक, पढ़ी-लिखी लड़की है और ज्ञान उसकी ताकत है। वह संस्कृत में विद्वान है और भगवत गीता के उपदेशों का पालन करती है। इस शो के किरदार भले ही सामान्य हैं पर उनके बीच की केमिस्ट्री असाधारण एवं रोमांचक होने का वादा करती है। चांदनी के प्रति उसका व्यवहार अजीब है पर उनके बीच पारंपरिक रोमांस दिखाया जायेगा। उनकी केमिस्ट्री प्यार के अलग पहलू को दिखाती है। उसकी कहानी जानने और उसे समझने के लिए आपको यह शो देखना होगा।‘‘

काजल अपनी भांजी चांदनी के साथ कुछ मजेदार पल साझा करते हुये नजर आयेगी। वह सामने-सामने तो मासूम चांदनी के लिए मधुर बनी रहती है लेकिन उसकी पीठ पीछे मौसी उसे नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वह मौका मिलने पर उसे खूब परेशान करती है। वहीं दूसरी ओर चांदनी अपनी मौसी का खूब सम्मान करती है।

‘इस प्यार को क्या नाम दूं‘ में रितु शिवपुरी, सलीना प्रकाश, जुही असलम, मिताली नाग, समीर धर्माधिकारी आदि जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकार भी शामिल हैं।

 

Comments are closed.